UP में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, उड़ान के दौरान तारों में उलझकर हाईवे पर गिरा; महिला पायलट घायल

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान बिजली के तारों में उलझकर निर्माणाधीन हाईवे पर गिर गया। वहीं, इस हादसे में विमान उड़ा रही महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन पहुंच गया है।

Load More