UP में तीन तलाक व ऐसिड अटैक पीड़िताओं को मिलेगा आवास, CM योगी ने लिया फैसला
यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन तलाक और ऐसिड अटैक पीड़िताओं को आवास योजना का लाभ देने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िताओं को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ देने की योजना बनाई जा रही जिसके लिए आंकड़े इकट्ठे किए जा रहे हैं।