UP में थाने के मालखाने से ₹38 लाख से ज़्यादा नकद और गहने गायब, दारोगा पर FIR दर्ज

कानपुर (यूपी) के गोविंद नगर थाने के मालखाने से ₹38 लाख से ज़्यादा नकद और करीब ₹2.5 लाख के गहने समेत अन्य सामान चोरी हो गए हैं। मामले में मालखाने के इंचार्ज रहे दारोगा पर एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाने के तत्कालीन दारोगा ट्रांसफर के बाद भी मालखाने का चार्ज नए थानाध्यक्ष को नहीं सौंप रहे थे।

Load More