UP में न्यू इयर पार्टी के लिए ₹4000 नहीं मिलने पर 8वीं कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में कथित रूप से 8वीं कक्षा के पुनीत नामक छात्र ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। छात्र के पिता ने बताया कि पुनीत ने न्यू इयर पार्टी व कपड़े खरीदने के लिए अपनी मां से ₹4,000 मांगे थे लेकिन पत्नी ने ₹1,500 देने की बात कही जिससे वह नाराज़ हो गया था।