UP में नए साल पर उपद्रव करने वालों पर होगी कार्रवाई, DGP ने जारी किए दिशा-निर्देश
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने नए साल के जश्न को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र 31-दिसंबर शाम से पुलिस और पीएसी बल को फ्लैग मार्च निकालने और राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने और फुट पेट्रोलिंग करने को कहा है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई होगी।