UP में नशे में धुत ड्राइवर ने शादी से लौट रही महिला को कार से मारी टक्कर व घसीटा
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार देर रात शादी से लौट रही एक महिला को नशे में धुत ड्राइवर ने कार से टक्कर मारी और कुछ दूर तक घसीट कर ले गया जिसमें महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। नशे में धुत होने के चलते ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया था।