UP में पिता की हत्या पर बेटे ने रखी शर्त, कहा- आरोपी का एनकाउंटर होने पर करूंगा अंत्येष्टि
सिद्धार्थनगर (यूपी) में एक शख्स ने अपनी कथित प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी और उसने प्रेमिका और उसकी मां पर भी चाकू से वार किया। मृतक के बेटे ने पुलिस से कहा, "आरोपी का एनकाउंटर करो तभी पिता के शव का अंतिम संस्कार करेंगे।" बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने युवती के साथ शादी न होने पर धमकी दी थी।