UP में पुलिसकर्मियों ने तोड़ा BJP नेता के बेटे का हाथ; नेता बोले- उसे आतंकियो की तरह पीटा गया
मऊ (यूपी) ज़िले में हाल ही में पुलिसकर्मियों ने अनावश्यक रूप से बाइक का हॉर्न बजाने व गाली-गलौच करने के आरोप में बीजेपी नेता संदीप त्रिपाठी के बेटे का कथित तौर पर हाथ तोड़ दिया। इसे लेकर त्रिपाठी ने कहा, "मेरे बच्चे को...आतंकियो की तरह पीटा गया।" बकौल पुलिस, इस मामले में दो पुलिसकर्मी को लाइन हाज़िर किया गया है।