UP में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से बिल्डिंग ध्वस्त, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
सहारनपुर (यूपी) के देवबंद में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया जिससे पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्ट्री में 9 कर्मचारी काम कर रहे थे और सभी के मलबे में दबे होने की आशंका है। बकौल रिपोर्ट, ब्लास्ट से लोगों के शरीर के टुकड़े दूर तक बिखर गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।