UP में परिजन ने चलती ऐम्बुलेंस से सड़क पर फेंका युवक का शव, वीडियो आया सामने
गोंडा (यूपी) में सोमवार को एक मृत युवक के परिजन ने उसका शव चलती ऐम्बुलेंस से बीच सड़क पर गिरा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, कुछ दबंगों ने बेरहमी से युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और परिजन ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर विरोध स्वरूप शव को सड़क पर फेंका था।