UP में फीस देने में देरी होने पर टीचरों ने पीटा, लंगड़ाते हुए SP के पास पहुंचा छात्र
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में स्कूल फीस देने में देरी होने पर शिक्षकों ने छठी कक्षा के एक छात्र को बेरहमी से पीटा है जिससे उसके हाथ पैर में कई जगह चोट आई है। छात्र ने लंगड़ाते हुए अपने पिता के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और बताया कि शिक्षकों ने उसे कमरे में बंद करके पीटा है।