UP में बाइक सवार सिपाही के गले में फंसे चाइनीज़ मांझे को बच्चे ने खींचा, गर्दन कटने से हुई मौत
पुलिस ने बताया कि शाहजहांपुर (यूपी) में शनिवार को चाइनीज़ मांझे से गर्दन कटने से एक सिपाही की मौत हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "सिपाही बाइक से जा रहा था तभी मांझा उसके गले में लिपट गया और एक बच्चे ने दूसरे छोर से मांझा खींच लिया जिससे उसकी गर्दन कट गई।" बकौल रिपोर्ट्स, सिपाही अमरोहा का निवासी था।