UP में बेटी का शव ले जाने को नहीं मिली ऐम्बुलेंस, ई-रिक्शा से गोद में ले गए BJP पार्षद
फिरोज़ाबाद (यूपी) में एक सरकारी अस्पताल में एक घंटे इंतज़ार करने के बाद भी ऐम्बुलेंस नहीं मिलने पर बीजेपी पार्षद अपनी बेटी के शव को ई-रिक्शा से गोद में रखकर ले गए जिसका वीडियो सामने आया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, ऐम्बुलेंस किसी दूसरी जगह गई हुई थी। बीजेपी पार्षद की बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।