UP में बीटेक की डिग्री वाले भी बन सकेंगे एआरपी, HC ने नई भर्तियों में शामिल करने का दिया आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में बीटेक डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को अकैडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की अगली भर्ती में अवसर देने का निर्देश दिया है। कोर्ट के मुताबिक, बीटेक डिग्री भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ स्नातक के समकक्ष मानी जाएगी। दरअसल, याचिकाकर्ता ने एआरपी पद पर नियुक्ति के लिए अपनी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किए जाने को चुनौती दी थी।