UP में बाबा विगवा वीर मंदिर में होती है भेड़िए की पूजा, 200 साल पुराना है मंदिर का इतिहास
बस्ती (यूपी) के चुरिहारपुर में बने 'बाबा विगवा वीर' मंदिर में भेड़िए की पूजा-अर्चना होती है। मंदिर का इतिहास 200-वर्ष पुराना है। पुजारी सीताराम दास के अनुसार, 200-वर्ष पहले एक शख्स ने संभोग कर रहे 2 भेड़ियों में से एक की हत्या कर दी थी जिसके बाद दूसरे भेड़िए ने शख्स को मार डाला। इसके बाद यह मंदिर बनवाया गया।