UP में बारिश से परेशान शख्स ने DM से की 'इंद्रदेव' की शिकायत, कहा- इन्हें फोन लगाकर समझाओ
हरदोई (यूपी) में लगातार हो रही बारिश से परेशान एक युवक ने कथित तौर पर इंद्रदेव के खिलाफ ज़िला कलेक्टर से शिकायत की है। युवक ने कहा, "मुझे इंद्रदेव का नंबर नहीं पता है...डीएम अपने स्तर पर संपर्क कर उन्हें बारिश रोकने के लिए निर्देश दें।" गौरतलब है, यूपी में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है।