UP में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े 5 छात्रों पर गिरी बिजली, 2 की हालत गंभीर
मुरादाबाद (यूपी) में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के परिसर में गुरुवार को बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े 5 छात्रों पर आकाशीय बिजली गिर गई जिनमें से 2 छात्रों की हालत गंभीर है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें छात्र पेड़ के नीचे खड़े दिखे और बिजली गिरने के बाद एक छात्र उठकर जाता हुआ दिखा।