UP में बेल्ट-जूते से चौकी प्रभारी ने युवक को पीटा, वीडियो सामने आने पर दिए गए जांच के आदेश
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में उत्तर प्रदेश का एक दारोगा चौकी के अंदर एक युवक को बेल्ट व जूते से पीटता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो महेबा (इटावा) चौकी के प्रभारी जगदीश भाटी का बताया जा रहा है। मामले में एसएसपी द्वारा दिए गए जांच के आदेश के बाद भाटी को लाइन हाज़िर किया गया है।