UP में मोटा कहने पर शख्स ने 20KM तक किया पीछा, कार को ओवरटेक कर 2 लोगों को मारी गोली
गोरखपुर (यूपी) में एक शख्स ने उसे मोटा कहने पर दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को एक भोज में दो लोगों ने मोटा कहा था। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने पीड़ितों का 20 किलोमीटर तक पीछा किया था और कार को ओवरटेक कर उन्हें गोली मारी।