UP में मोबाइल की फ्लैश लाइट में मरीज़ का इलाज करते दिखे डॉक्टर, वीडियो आया सामने
कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल की फ्लैश लाइट में एक मरीज़ का इलाज करते हुए डॉक्टर व स्टाफ का वीडियो सामने आया है। सीएमओ एके सिंह ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा मरम्मत कार्य किए जाने के कारण बिजली नहीं थी और जनरेटर नहीं चलाया गया। बकौल सीएमओ, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।