UP में मोबाइल से निर्देश देकर स्टाफ से इलाज करवाता रहा डॉक्टर, 5 साल की बच्ची की हो गई मौत
कानपुर (यूपी) के एक प्राइवेट अस्पताल में एक बीमार बच्ची की मौत के बाद डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि डॉक्टर क्लिनिक में नहीं था और फोन पर स्टाफ को निर्देश देकर बच्ची का इलाज करवा रहा था। परिजन के मुताबिक, बच्ची को 4 इंजेक्शन लगाए गए जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई।