UP में मामी से एकतरफा इश्क कर रहे भांजे ने बियर पिलाने के बाद की मामा की हत्या
रामपुर (यूपी) में एक शख्स ने खेत में बियर पिलाने के बाद दोस्त के साथ मिलकर अपने मामा की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी है। बकौल पुलिस, आरोपी अपनी मामी से एकतरफा प्यार करता था और मामा को रास्ते से हटाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।