UP में मेरठ की कॉलोनी में हिंदुओं के प्लॉट खरीदने पर बैन का आरोप, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
मेरठ (उत्तर प्रदेश) की अब्दुल्ला रेज़िडेंसी कॉलोनी में हिंदू समुदाय के लोगों को प्लॉट खरीदने की अनुमति नहीं दिए जाने का मामला सामने आया है। कॉलोनी में मस्जिद बनाने का भी आरोप है और राज्य के मंत्री सोमेंद्र तोमर ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, कॉलोनी के बिल्डर महेंद्र गुप्ता ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।