UP में मुस्लिम शख्स ने अपनी ज़मीन पर स्थित हनुमान मंदिर का कराया जीर्णोद्धार, कल से पूजा होगी शुरू

बाराबंकी (यूपी) में एक मुस्लिम शख्स ने एक पुराने जर्जर हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराया है और कल (मंगलवार) से इस मंदिर में पूजा शुरू होगी। लखनऊ के रहने वाले वकील मोहम्मद रिज़वान ने बताया कि उन्होंने बाराबंकी में फार्म हाउस बनवाने के लिए 3 बीघा ज़मीन खरीदी थी और वहां उन्हें झाड़ियों से ढका 75 साल पुराना मंदिर मिला।

Load More