UP में महाकुंभ व महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट, कांवड़ मार्गों को लेकर DGP ने दिए निर्देश
महाकुंभ के साथ ही महाशिवरात्रि को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट पर है। डीजीपी प्रशात कुमार ने कांवड़ मार्गों को लेकर कमिश्नर-एसपी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जलाभिषेक वाले प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने को कहा है।