UP में युवती को मृत समझकर अस्पताल में छोड़ गए परिजन, डॉक्टरों ने 98 दिनों तक किया इलाज
गोरखपुर एम्स (यूपी) में डॉक्टरों ने एक युवती का 98 दिनों तक इलाज कर उसकी जान बचाई है। युवती को 3 बार दिल का दौरा पड़ा और 48 दिनों तक वेंटीलेटर पर रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घरवाले उसे मृत समझकर अस्पताल में छोड़ गए थे। दरअसल, युवती ने कीटनाशक खा लिया था और परिजन को पुलिस केस का डर था।