UP में रात में प्रेमिका से मिलने गया युवक गलती से मां के कमरे में घुसा, दूसरी मंज़िल से कूदा
मऊ (उत्तर प्रदेश) में शनिवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया एक युवक गलती से लड़की की मां के कमरे में घुस गया। वहीं, प्रेमिका की मां के शोर मचाने पर वह दूसरी मंज़िल से नीचे कूद गया जिससे उसे गंभीर चोट आई है। पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।