UP में लग्ज़री कार के बजाय बैलगाड़ी से दुल्हन लेकर घर पहुंचा शख्स, खुद ही हांकी गाड़ी
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रविवार रात एक दूल्हा शादी के बाद लग्ज़री कार के बजाय बैलगाड़ी से दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा। दूल्हा खुद ही बैलगाड़ी को हांकते हुए घर आया था। बकौल रिपोर्ट्स, दूल्हे ने लग्ज़री कार से दुल्हन की विदाई करने से मना कर अपने पिता की इच्छानुसार बैलगाड़ी से विदाई करने की बात कही थी।