UP में लड़की ने ₹10 लाख के लिए किया किडनैप होने का नाटक, वीडियो में रोते हुए कहा- बचा लो
सोनभद्र (यूपी) में 19-वर्षीय लड़की द्वारा अपने अपहरण का नाटक करने और रोते हुए वीडियो बनाकर अपने परिवार को भेजने का मामला सामने आया है। वीडियो में लड़की के हाथ-पैर बंधे हैं जिसमें वह कह रही है, "पापा ₹10 लाख दे दो...मार डालेंगे।" बकौल पुलिस, पूछताछ में पता चला कि लड़की ने रुपयों के लिए प्रेमी संग नाटक किया था।