UP में शादी के 10 महीने बाद नपुंसकता से परेशान होकर शख्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
महोबा (यूपी) में नपुंसकता से परेशान होने के बाद एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की 10-महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतक के पिता के मुताबिक, वह बहू को मायके छोड़ने गए थे इसी दौरान घर में अकेले होने पर बेटे ने फांसी लगाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।