UP में शादी में स्विफ्ट मिलने पर दूल्हे ने की थार की डिमांड, लड़की वालों ने बारातियों को पीटा
सहारनपुर (यूपी) में दहेज में स्विफ्ट कार मिलने पर एक दूल्हा भड़क गया और उसने थार कार की डिमांड कर दी जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान बारातियों की पिटाई भी की गई और दूल्हे के राज़ी न होने पर बारात बिना दुल्हन के लौट गई।