UP में शादी समारोह के दौरान टेंट के पोल में उतरे करंट से दुल्हन के भाई की हुई मौत, पसरा मातम
कुशीनगर (यूपी) में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन के बड़े भाई की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के लिए लगे टेंट के लोहे के पोल में करंट उतर आया था। दरअसल, हादसे के समय शादी की रस्में चल रही थीं और इस घटना से वहां मातम पसर गया।