UP में शख्स को मिला ₹799 करोड़ का बिजली का बिल, कहा- पूरा खानदान भी नहीं चुका सकता
आज़मगढ़ (यूपी) में बिजली विभाग ने डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को ₹799 करोड़ का बिल थमाया है। उन्होंने कहा कि वह ही नहीं बल्कि उनका पूरा खानदान अपनी प्रॉपर्टी बेच दे फिर भी बिल नहीं चुका सकता। शख्स ने एक साल पहले मकान बनवाया था और कुछ समय पहले बिजली का स्थाई कनेक्शन मिलने के बाद उन्हें यह बिल मिला।