UP में शख्स ने गर्भवती पत्नी को किया आग के हवाले; डॉक्टर ने गर्भ से निकाला मृत शिशु
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के गर्भ से मृत शिशु को बाहर निकाला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला और उसका पति दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर संदेह करते थे जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ था।