UP में सिपाही ने रेप पीड़िता से की संबंध बनाने की मांग, शिकायत के बाद हुआ सस्पेंड
अलीगढ़ (यूपी) में फरियाद लेकर थाने पहुंची रेप पीड़िता से एक सिपाही ने केस दर्ज करने के एवज़ में संबंध बनाने की डिमांड की। आरोपी सिपाही ने पीड़िता को फोन कर उसकी न्यूड फोटो भी मांगी और उस पर होटल में मिलने का दबाव भी बनाया। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।