UP में संविधान समारोह में फिल्मी गानों पर नाचते दिखे छात्र व टीचर, वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश में झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित हुए संविधान दिवस समारोह के दौरान छात्रों और शिक्षकों के फिल्मी गानों पर नाचने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ छात्राएं हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी के गाने पर स्टेज पर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई हैं।