UP में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कॉलेज में 100 मी दौड़ के अभ्यास के दौरान छात्र की हुई मौत
बहराइच (उत्तर प्रदेश) के एक निजी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित 100 मीटर दौड़ का अभ्यास करने के दौरान नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। चश्मदीदों के अनुसार, छात्र फिनिश लाइन पार करने के बाद बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।