UP में सपा नेता ने नए साल पर कड़ाके की ठंड के बीच नदी के किनारे किया हठ योग
सपा नेता व प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने नए साल के पहले दिन (बुधवार) लखनऊ में कड़ाके की ठंड के बीच गोमती नदी के किनारे हठ योग किया। भदौरिया ने X पर वीडियो शेयर कर लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "हठयोग से मानसिक तौर पर शांति मिलती है...व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचय होता है।"