UP में सपा विधायक के बगीचे में चला बुलडोज़र, 3.5 बीघा ज़मीन से हटवाया गया अतिक्रमण
संभल (उत्तर प्रदेश) के सपा विधायक इकबाल महमूद के बगीचे में शनिवार को बुलडोज़र चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, विधायक ने अपने बगीचे की सीमाओं में करीब साढ़े 3 बीघा सरकारी ज़मीन शामिल कर ली थी जिसे अब पैमाइश कर कब्ज़ा मुक्त कराया गया है। निरीक्षण के दौरान पता चला था कि सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा किया गया है।