UP में सब्ज़ियां चुराने वाले शख्स पर भौंकते थे कुत्ते, उसने 5 कुत्तों को मारकर तालाब में फेंका
बागपत (यूपी) में एक तालाब से 5 कुत्तों के शव मिले हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव का एक शख्स रात में खेतों से गन्ना, लहसुन व सब्ज़ियां चोरी करता है और ये कुत्ते उस पर भौंकते थे जिसके चलते उसने ही कुत्तों की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।