UP में सबसे ज़्यादा रेप होते हैं, यहां कब बंद करेंगे?: बीजेपी के 'बंगाल बंद' पर तेजस्वी
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी के पश्चिम बंगाल में 12-घंटे के 'बंगाल बंद' को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा रेप होते हैं। बीजेपी यहां कब बंद करेगी?" उन्होंने कहा, "बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है। इन लोगों को सिर्फ नफरत पैदा करना और इसी में राजनीति करनी आती है।"