UP में हेलमेट नहीं पहनने पर चालान काटे जाने से नाराज़ बिजलीकर्मी ने काटी थाने की बिजली

फतेहपुर (यूपी) में बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने को लेकर पुलिसकर्मी द्वारा चालान काटे जाने से नाराज़ बिजली विभाग में कार्यरत सब-स्टेशन ऑपरेटर ने कथित तौर पर गाज़ीपुर थाने की बिजली कटवा दी। जेई सनेंद्र कुमार के अनुसार, जानकारी मिलते ही तत्काल लाइनमैन को भेजकर केबल जुड़वाया गया है। बकौल रिपोर्ट, करीब 2-घंटे बाद थाने में बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

Load More