UP विधानसभा चुनाव से पहले सपा के छात्र संगठन ने बदला ड्रेस कोड, लाल की जगह किया नीला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन 'समाजवादी छात्रसभा' ने अपना ड्रेस कोड बदल दिया है। अब छात्र सभा के कार्यकर्ता पारंपरिक लाल पोशाक की जगह नीली जींस और नीली टी-शर्ट में नज़र आएंगे। राजनीतिक जानकार इसे दलित और Gen Z वोटरों तक पहुंच बनाने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं।