UP विधानसभा में सपा नेता ने खुद को ज़ंजीरों से बांधा, US से भारतीयों की वापसी का जताया विरोध
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा विधायक अतुल प्रधान ने रविवार को अमेरिका से भारत लाए गए प्रवासियों को हथकड़ियों में लाने के विरोध में खुद को ज़ंजीरों से बांध लिया। उन्होंने कहा, "मैं डेढ़ घंटे से यह ज़ंजीर पहने हुए हूं। इसे सहन करना मुश्किल हो रहा है।" शनिवार को 116 अवैध भारतीय अप्रवासियों को अमेरिका से लाया गया था।