UP सरकार क्या छिपाना चाहती है?: पार्टी नेताओं को संभल जाने से रोके जाने पर कांग्रेस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने कहा है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को ज़िले में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसको लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "यूपी सरकार संभल में क्या छिपाना चाहती है? एक राजनीतिक व्यक्ति वहां जाकर शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना ही देगा।"