UP सरकार ने वीडियो जारी कर महाकुंभ 2025 की शुरुआत से समापन तक की दिखाई यात्रा
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की शुरुआत से लेकर उसके समापन तक का वीडियो X पर शेयर किया है। इसके साथ लिखा गया है, "प्रारंभ से पूर्ण तक अद्भुत, अलौकिक व अविस्मरणीय रहा है महाकुंभ 2025।" गौरतलब है कि प्रयागराज में 45 दिनों तक चले दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम 'महाकुंभ' का बुधवार को समापन हो गया।