UPA के शासन में 'लेटरल एंट्री’ बिना किसी प्रक्रिया के की जाती थी: बीजेपी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'लेटरल एंट्री के ज़रिए मंत्रालयों में भर्ती कर एससी-एसटी का आरक्षण छीना जा रहा है' बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, "सच्चाई यह है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के शासन के दौरान लेटरल भर्ती बिना किसी प्रक्रिया के की जाती थी।"