UPA सरकार की आबरू से जोड़ते थे, अब क्या?: रुपए में गिरावट को लेकर प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने को लेकर कहा है, "डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी रुपए की कीमत को सरकार की आबरू से जोड़ते थे।" उन्होंने कहा, "आज वह (नरेंद्र मोदी) खुद प्रधानमंत्री हैं और रुपए की गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं।"