2 अक्टूबर का ‘No UPI Day’ कैंसिल, वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद ट्रेडर्स ने वापस लिया विरोध
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद ट्रेडर्स ने ₹2,000 से ज़्यादा के चुनिंदा UPI P2M पेमेंट पर 0.4% MDR लागू करने के प्रस्ताव के विरोध में 2 अक्टूबर को होने वाला ‘No UPI Day’ प्रदर्शन रद्द कर दिया है। वहीं, व्यापारियों ने MDR की समयसीमा टालने और ₹1 लाख की सीमा बढ़ाकर ₹5 लाख करने की मांग रखी।