UPI के 10 साल हुए पूरे; डिजिटल क्रांति में 219 अरब ट्रांज़ैक्शन के साथ 12,000 गुना उछला वॉल्यूम
आज UPI के 10-साल पूरे हो चुके हैं जिसे NPCI ने 11-अप्रैल 2016 को लॉन्च किया था। आंकड़ों के अनुसार, FY17 में UPI के ज़रिए महज़ 1.8 करोड़ ट्रांज़ैक्शन हुए थे जबकि FY26 में यह बढ़कर 219 अरब हो गए यानी वॉल्यूम में 12,000-गुना की वृद्धि हुई। ट्रांज़ैक्शन की वैल्यू ₹6,952 करोड़ से बढ़कर ₹285 लाख करोड़ हो गई है।